कर्नाटक में सत्यमेव जयते का नारा हुआ बुलंद: अमरप्रीत लाली

amarpreet lally youth congress

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि कर्नाटक में धक्के से बने भाजपा मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा त्यागपत्र दिए जाने से कर्नाटक में सत्यमेव जयते का नारा बुलंद हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस व जे.डी.एस. को पूर्ण बहुमत प्रदान करके सरकार बनाने का मौका दिया था।

Advertisements

मगर, भाजपा ने धक्केशाही व जनता को गुमराह ही नहीं किया बल्कि लोकतंत्र की हत्या करते हुए सरकार बनाने का दावा किया। जिसे भाजपा पूरा नहीं कर पाई और औंधे मुंह गिरी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का झंडा बुलंदियों की तरफ बढ़ रहा है और कर्नाटक में जनता ने कांग्रेस सरकार बनाकर इसे और ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है तथा जनता जान चुकी है कि भाजपा सिर्फ सत्ता की लोभी है और उसे जनता की समस्याओं और देश हित से कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here