Friday, October 23, 2026
Home Latest लडक़ों में अजड़ाम और लड़कियों में रेलवे मंडी स्कूल की टीम ने...

लडक़ों में अजड़ाम और लड़कियों में रेलवे मंडी स्कूल की टीम ने जीता हॉकी टूर्नामैंट

https://www.thestellarnews.com/live-final-hockey-match-maharana-partap-hockey-tournament-26971/

Advertisements

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी की तरफ से डेरा बाबा बिशन दास जी को समर्पित दो दिवसीय हॉकी टूर्नामैंट बाबा राम मूर्ति जी के आशीर्वाद से करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने बताया कि टूर्नामैंट के पहले दिन जूनियर एवं ओपन टीमों के मुकाबले करवाए गए। जिनमें अंडर-14 में ओकडेल स्कूल की टीम, अंडर-17 में ऑकडेल स्कूल की लड़कियों की टीम, अंडर-19 लडक़े में अजड़ाम की टीम तथा ओपन में अजड़ाम व टांडा की टीमें विजयी रहीं। पहले दिन जहां विश्व विजेता अंडर-19 कप्तान हरजीत सिंह तुली एवं ए.सी.पी. समीर वर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया वहीं दूसरे दिन बाबा राम मूर्ति जी, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी करमजीत कौर, बलवंत सिंह, प्रेम कुमार शर्मा एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने विशेष तौर से पहुंचकर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया और विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी ने बाबा बिशन दास जी को समर्पित दूसरा हॉकी टूर्नामैंट किया आयोजित

राणा ने बताया कि दूसरे दिन खेले गए फाइनल मैच में अंडर-14 में ओकडेल स्कूल की टीम ने अजड़ाम को, अंडर-17 लड़कियों में रेलवे मंडी स्कूल की टीम ने बाबा भाग सिंह इंस्टीट्यूट की टीम को, अंडर-19 लडक़ों में अजड़ाम ने महाराणा प्रताप हाकी अकादमी को हराकर जीत हासिल की। टूर्नामैंट के सभी मैच जहां रोमांच से भरे हुए रहे वहीं ओपन मैच को देखने हेतु बड़ी संख्या में खेल प्रेमी खेल मैदान में जुटे। यह मैच अजड़ाम और टांडा की टीम के बीच खेला गया। अति रोमांचक मैच में दोनों टीमें एक-दूसरे पर गोल करने में असफल रहीं तथा पैलंटी स्ट्रोक से फैसला किया गया। इस दौरान टांडा की टीम कोई भी गोल न कर सकी, जबकि अजड़ाम की टीम ने पैलंटी स्ट्रोक से 3 गोल दागकर टूर्नामैंट अपने नाम कर लिया और जीत का सेहरा पहना। राणा ने बताया कि सभी विजेता एवं उपविजोता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मैच में ओवरऑल बढिय़ा प्रदर्शन करने पर रेलवे मंडी स्कूल की खिलाड़ी खुशबू को विशेष तौर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बाबा राम मूर्ति ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों के साथ जोडऩा बहुत जरुरी है और अकादमी द्वारा यह प्रयास बहुत ही सराहनीय ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेरे की तरफ से अकादमी को पूर्ण सहयोग है और भविष्य में और भी बड़े स्तर पर टूर्नामैंट करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा को टूर्नामैंट के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल ने कहा कि होशिायरपुर के इस रेलवे मंडी खेल मैदान में लंबे अर्से के बाद हॉकी को प्रफुल्लित होता देख काफी प्रसन्नता हो रही है और अकादमी के प्रयासों से वह दिन दूर नहीं जब यहां पर प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मैच खेलने हेतु टीमें पहुंचेगी। उन्होंने टूर्नामैंट में भाग लेने पहुंची टीमों, उनके कोच साहिबान एवं मैदान में मैच देखने पहुंचे खेल प्रेमियों को भविष्य में भी अकादमी को सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पाल कोच साहिब टांडा, डी.पी. संदीप सिंह, पंजाब मैडीकल रिप्रीजेंटेटिव एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य बलराम पराशर, प्रधान गिरीश ओहरी, सचिव अजय मेहता, अरविंद शर्मा, संदीप चौधरी, जगजीत चौहान, अरुणदीप सिंह, अजायब सिंह ढट्ट, दर्शन सिंह, मोंटी ठाकुर, हरजीत कौर, मनजीत सिंह, संदीप सिंह, डिंपल, पंडित बृज लाल, सुरजीत सिंह, गुरमेल, सुनील अग्निहोत्री, बिट्टू, सुरिंदर सिंह नीलू, काका, बोबी, मनोज कुमार, राजीव, बलबीर, इक तेरा सहारा क्लब की टीम, मनजिंदर सिंह मनु, रिशु आदिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here