
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई में आई आंधी के कारण एक होर्डिंग के गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक़ दोपहर करीब 4.30 बजे अचानक आए तेज़ तूफ़ान में घाटकोपर (ई) इलाके़ की समता कॉलोनी में रेलवे पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग गिर गया। यह 70×50 मीटर बड़ा था।

अधिकारियों के मुताबिक़, यह होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिरा जहां बारिश और तूफ़ान की वजह से बड़ी संख्या में लोग रुके हुए थे। पेट्रोल पंप पर गिरा होर्डिंग अवैध था। इसकी बीएमसी से परमिशन नहीं ली गई थी। बीएमसी ने 13 मई को सुबह ही इसे हटाने के निर्देश दिए थे। इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी किया जा चुका हैं। बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि डिजास्टर एक्ट के तहत होर्डिंग्स लगाने वाली कंपनी और परमिशन देने वाली अथॉरिटी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।












