सेंट सोल्जर में मनाया अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर में आज अंर्तराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सेमीनार के दौरान विद्यार्थियों को नेल्सन मंडेला और उनके जीवन व प्राप्तियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने छात्रों को संबोधन करते हुए बताया कि नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ था।

Advertisements

उन्होंने लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए आपने जीवन के 67 साल संघर्ष किया। वह 1994-1999 तक साउथ अफ्रीका के प्रेजिड़ेंट भी रहे। आमतौर पर छींटदार शर्ट पहनने वाले नेल्सन मंडेला मजाकिया मिजाज के बेहद हँसमुख व्यक्ति थे। 1993 में ‘नेल्सन मंडेला’ और ‘डी क्लार्क’ दोनो को संयुक्त रूप से शांती के लिए नोबल पुरस्कार दिया गया। 1990 में भारत ने उन्हे देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि मंडेला, भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी थे। संयुक्त राष्ट्र की ओर से उनके जन्मदिवस को समर्पित इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य गरीबी के खिलाफ संघर्ष, विश्व शांती और सांस्कृतिक भिन्नता को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर एक पेपर रीडिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिस में सीनियर कक्षा के छात्रों ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here