पेड़-पौधे हमें सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं, गांव अज्जोवाल में लगाए 2 हजार पौधे: विवेक मुनि महाराज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। रोटरी क्लब नार्थ एवं आचार्य सुशील मुनि चेरिटेवल सोसायटी द्वारा ग्राम अज्जोवाल में स्थित आचार्य सुशील मुनि चेरिटेवल अस्पताल में श्री विवेक मुनि जी महाराज , मुनि श्री धर्मकीर्ति जी महाराज,श्री सिद्धेश्वर मुनि महाराज के पावन सान्निध्य में दो हजार वृक्षों को लगाया गया। विवेक मुनि जी महाराज ने इलाका निवासियों को संबोधन करते हुए कहा कि जल की तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन का अविभाज्य अंग हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शास्त्रों में पेड़-पौधों का खास महत्व है। शास्त्रों के अनुसार पेड़-पौधे हमें सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।

Advertisements

अमूमन लोग पेड़-पौधे गृह-सज्जा के लिए लगाते हैं। पीपल, नीम, आम, केला, बांस जैसे बड़े पेड़ों को भी घर के आहते में लगाया जाता है। किंतु तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण सिकुड़ते आवासों में पेड़ लगाने का चलन काफी कम होता जा रहा है। आज के समय में हम पेड़ों के स्थान पर छोटे पौधे लगाकर न सिर्फ अपने आवास को खूबसूरत बना सकते हैं, बल्कि शुभ फल भी पा सकते हैं। उन्होंने कहा के जहां भी स्थान मिले वहां पर पौधारोपण करें।
रोटेरियन भरत गंडोत्रा ने कहा कि कुदरत के दिये गये वरदानों में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। पेड़-पौधे मानवीय जीवन चक्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें न केवल भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ती ही होती बल्कि जीव जगत से नाजुक संतुलन बनाने में भी ये आगे रहते हैं-कार्बन चक्र हो या भोजना श्रृंखला के पिरामिड में भी ये सर्वोच्च स्थान ही हासिल करते हैं। इनकी उपयोगिता को देखते हुए इनको अनेक संवर्गों में बांटा गया है। इनमें औषधीय पौधे न केवल अपना औषधीय महत्व रखते हैं आय का भी एक जरिया बन जाते हैं। हमारे शरीर को निरोगी बनाये रखने में औषधीय पौधों का अत्यधिक महत्व होता है यही वजह है कि भारतीय पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं महाभारत जैसे प्रमाणिक ग्रंथों में इसके उपयोग के अनेक साक्ष्य मिलते हैं।

इस अवसर पर वृजेश सिंघल जिला गवर्नर रोटरी नॉर्थ, राजेन्द्र कुमार फॉरेस्ट रेन्ज ऑफिसर, अध्यक्ष बलविन्दर सैनी, यशपाल जैन अध्यक्ष आचार्य सुशील मुनि चेरिटेवल सोसायटी, भरत गंडोत्रा महासचिव, नेमचन्द जैन, सुशील जैन, तरलोक सिंह गांधी, अभिषेक चौधरी, कृष्ण अरोड़ा, विजय सहदेव, गौरव जैन , सुरेंद्र सिंह, आदेश ठाकुर,अनिल महाजन, सुरेश वंसल, हरभजन सिंह गिल, जसदीप सिंह पाहवा , विन्दर सिंह , जसविंदर सिंह, रजनीश कुमार गुलियानी ,तृप्ता कुमारी, अनु भरत, मनजिंदर कौर, रजनी शर्मा , मोनिका वालिया , अभिलाषा गंडोत्र आदि अनेक लोगों ने वृक्षा रोपण कर कार्यक्रम की सोभा बड़ाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here