Thursday, October 22, 2026
Home Latest पुलिस कमिशनर आफिस में हंगामा करने पर हरविंदर कौर “मिंटी” गिरफ्तार

पुलिस कमिशनर आफिस में हंगामा करने पर हरविंदर कौर “मिंटी” गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिशनर आफिर में हंगामा करने पर बारादारी पुलिस ने हरविंदर कौर मिंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। गौरतलब है कि उक्त मिंटी उस समय चर्चा में आई थी जब उसने केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के भतीजे आशू सांपला पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

Advertisements

जानकारी अनुसार बीते दिन 22 जुलाई को मिंटी कमिशनर परवीन कुमार से मिलने पहुंची थी। मगर उस दौरान उसने आफिस में काफी हंगामा किया। इसके बाद जब वह शाम को फिर आफिस पहुंची तो किसी ने थाना बारादारी पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी डाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here