गिलजियां की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस टांडा के वर्करों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ व ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर कांग्रेसी वर्करों ने देश की जनता के साथ वादाखिलाफी करने वाली केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां की अगवाई में कांग्रेसी वर्करों ने ब्लॉक कांग्रेस दफ्तर से सरकारी अस्पताल चौक तक रोष मार्च निकालते हुए चौक में मोदी सरकार का पुतला फूंका और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर विधायक गिलजियां ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ हर एक मुद्दे पर वादाखिलाफी की है और अपनी नाकस आर्थिक नीतियों से देश की आर्थिकता को कमजोर किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया और महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा पिछले 6 सालों से देश में मोदी सरकार ने लगातार लोकतंत्रिक कीमतों के साथ खिलवाड़ करने के साथ-साथ देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की भलाई के लिए सोचने की बजाय बदला खोरी की प्रवृत्ति पाल रही है। गांधी परिवार की सुरक्षा में कमी करने के भाजपा सरकार के फैसले की भी निंदा की गई।

इस दौरान जोगिंदर सिंह गिलजियां, रविंदर पाल सिंह गोरा, अवतार सिंह, जरनैल जाजा, हरी कृष्ण सैनी, दमनदीप सिंह बिल्ला, गोल्डी कल्याणपुर, सुखविंदर जीत सिंह झावर, समिति सदस्य दविंदरजीत सिंह बड्डी पिंड, विजयपाल, त्रिलोक सिंह मुलतानी, बाबूलाल, गुरमुख सिंह, रजिंदर सिंह औझला, सुखराज सिद्धू, महावीर सिंह, गुरपाल सिंह, मनी शाहबाजपुर, राजेश लाडी, पिंकी संगर, बलदेव सिंह मुल्तानी, सेठ राम सेठी, जीवन कुमार बबली, मास्टर मलकीत सिंह, सरपंच जोगिंदर सिंह, देशराज डोगरा, सरपंच जरनैल सिंह, सरपंच अमृतपाल, जरनैल सिंह भूलपुर, तरलोक सिंह, सरपंच जोगिंदर हीर, बाली सल्ला, करमजीत सिंह, किशन बिट्टू, बिल्लू सैनी, अश्विनी कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here