Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur संजीव तलवाड़ अकाली दल के विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज नियुक्त

संजीव तलवाड़ अकाली दल के विधानसभा हलका होशियारपुर के इंचार्ज नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करके पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवाड़ को हलका होशियारपुर का इंचार्ज नियुक्त किया है।

Advertisements

अपनी नियुक्ति पर श्री तलवाड़ ने सुखबीर सिंह बादल व पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अकाली दल की मजबूती एवं पार्टी विस्तार के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे तथा 2027 में होशियारपुर की सीट जीतकर सरकार बनाने में अहम योगदान डालेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा आप सरकार की जनविरोधी नितियों के कारण प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और एक बार फिर से अकाली दल का परचम फहराने लगा है और जनता 2027 में अपनी पार्टी अकाली दल की सरकार बनाने का पूरा मन बना चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here