स्वर्णकारों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन करे पुख्ता प्रबंध: संघ

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। स्वर्णकारों के साथ हो रही लूट की घटनाओं को ले कर स्वर्णकार संघ टांडा मीटिंग के बाद एक विशेष मीटिंग प्रधान शाम लाल वर्मा की अध्यक्षता में की गई। जिस में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के देश अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार नामेशाह के साथ जत्थेबंदी के और भी नेताओं ने भाग लिया। मीटिंग के दौरान टांडा प्रधान शाम लाल वर्मा ने बीते दिनों अश्वनी कुमार वर्मा और अन्य स्वर्णकारों के साथ हुई लूट की घटनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि स्थानिक पुलिस लुटेरों को पकडऩे के लिए पर्यास कर रही है।

Advertisements

इस अवसर पर कौमी प्रधान कश्मीर सिंह राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी नामेशाह, सचिव रवि कांत, खजांची रमेश वर्मा लूट का शिकार स्वर्णकार अश्वनी वर्मा के साथ मिले व मीटिंग के दौरान स्वर्णकारों की सुरक्षा को ले कर चिंता व्यक्त करते हुए स्वर्णकारों को भी सावधानी से रहने की बात कही। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के साथ साथ अश्वनी कुमार को लूटने वाले लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनसे बरामदगी की अपील की। उन्होंने कहा अगर पुलिस ने जल्द दोषियों को गिरफ्तार न किया तो प्रदेश जत्थेबंदी संघर्ष करेगी।

प्रदेश जत्थेबंदी ने टांडा इकाई को अश्वासन दिलाया कि जत्थेबंदी उनके कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सरबजीत, राकेश बिट्टू, राजेश लाडी, परवीन कुमार, विनोद कपूर, वरिंदर कुमार, गुरमीत अरोड़ा, मनोज वर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here