मेरीगोल्ड स्कूल के छात्रों ने पर्यावरण को हरा भरा बनाने का दिया संदेश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। टैगोर नगर स्थित मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य रूपिंदर कौर की अध्यक्षता में ग्रीन डे का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, केजी कक्षा के छात्रों द्वारा ग्रीन पहरावे पहने गए। और उन्होंने ग्रीन डे के बारे में कविताओं का उच्चारण भी किया।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि आज हमें अपने पर्यावरण को बचाने की बहुत जरूरत है। मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की बलि देता जा रहा है और अंधाधुंध कटाई के कारण हमारा पर्यावरण डगमगाने लगा है। उन्होंने कहा कि यह हम सब का पहला कत्र्तव्य बनता है कि हम अपने पर्यावरण को हरा भरा बनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपनी धरती को हरी भरी करें और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं।

उन्होंने बच्चों को भी अपने घरों के आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए कहा जिससे हम अपने आने वाले कल की संभाल कर सकेंगे। अगर पेड़ होंगे तो पानी भी होगा। जल है तो कल है पर उन्होंने पूर्ण जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here