भाजपा महिला मोर्चा ने गरीब बस्ती में किया राशन वितरण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह, के अंतर्गत जिलाध्यक्ष श्री विजय पठानिया की अध्यक्षता में सुखियाबाद की गरीब बस्ती में जाकर राशन वितरण किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू सेठी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जिसमें उन बस्तियों में स्वास्थ्य कैंप, राशन वितरण,बच्चों को पढऩे के लिए कापियां किताबें देना आदि शामिल है।

Advertisements

इस अवसर पर जिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने कहा कि सेवा सप्ताह में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभा रही है। महिला मोर्चा को प्रदेश नेतृत्व की और से पौधरोपण व राशन वितरण कार्यक्रम मिले थे। जिसे महिला मोर्चा ने सबके सहयोग से सफल किया है। श्रीमति सेठी ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने महिलाओं के समग्र विकास के लिए जो योजनाए लागू की है महिला मोर्चा उसे जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए बस्तियों में जा रही है।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,निपुण शर्मा,जिला सचिव गुरप्रीत कौर, पूर्वी मंडल प्रधान रमेश ठाकुर मेशी, पार्षद सरबजीत सिंह, सविता सूद, रंजीता चौधरी, भारत भूषण वर्मा, सोशल मीडिया इंचार्ज अखिल सूद, शिव कुमार काकू, मनजीत कौर, मंजू सैनी, आशा, उषा शर्मा, लक्ष्मी, यमुना देवी, दुर्गा,रेखा, पूजा, सीता देवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here