Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा किया दाखिल

नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा किया दाखिल

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर से नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन आज 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये। यह जानकारी देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार यामिनी गोमर, आम आदमी पार्टी के राज कुमार और बहुजन द्रविड़ पार्टी के जीवन कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि सुखविंदर कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार यामिनी गोमर के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है। इसी तरह, सोनिया ने आम आदमी पार्टी के राजकुमार के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया और दोनों ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किये।

Advertisements

इस प्रकार आज तीन अभ्यर्थियों द्वारा 7 नामांकन प्रस्तुत किये गये। उन्होंने कहा कि होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 5 उम्मीदवारों द्वारा 9 नामांकन दाखिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन 14 मई तक भरे जा सकेंगे।उन्होंने कहा कि 11 मई को दूसरा शनिवार और 12 मई को अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये जा सकेंगे, लेकिन 13 और 14 मई को नामांकन दाखिल किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 17 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।उन्होंने बताया कि एक जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी।उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 6 जून 2024 को पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here