
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट 321-डी रीजन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रीजन चेयरमैन लायन रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लायन गुरमीत संह मक्कड़ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा लायन सुदीप गर्ग, लायन परमजीत सिंह चावला, लायन गुरदीप सिंह सेठी, लायन हरदीप सिंह खडक़ां व लायन कैलाश सिंगला विशेष तौर से उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि लायन गुरमीत संह मक्कड़ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने समारोह में मौजूद समस्त क्लबों के सदस्यों से आह्वान किया कि वह जनसेवा के साथ-साथ पर्यावरण की सेवा को भी अपने प्रकल्पों में शामिल करें और मानवता एवं पर्यावरण की सेवा को बराबर का समय दें। इस मौके पर रीजन चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने समस्त क्लबों द्वारा किए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी दी।

इस मौके पर सम्मानित किए गए सदस्यों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा को भी विशेष तौर से सम्मानित किया गया। रीजन चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने बताया कि श्री अरोड़ा द्वारा क्लब की तरफ से चलाए जाने वाले प्रकल्पों में बढ़चढक़र भाग लिया जाता है तथा इनके समाज सेवा के कुशल अनुभव से कई जरुरतमंद लोगों तक हम पहुंच कर पा रहे हैं। इस अवसर पर क्लब का धन्यवाद करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें एक छोटे से मौके की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार डूबते को तिनके का सहारा होता है उसी प्रकार हमारी समाज सेवा की छोटी सी कोशिश से अगर हमारा कोई जरुरतमंद भाई-बहन समाज की मुख्य धारा के साथ जुड़ रहा हो तो हमें ऐसे प्रयास जरुर करने चाहिए। उन्होंने कहा कि लायसं क्लब द्वारा विश्व स्तर पर जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं उनसे आज हजारों, लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम क्लब के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरी मेहनत से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर लायन रत्न चंद, लायन जगदीश अग्रवाल, लायन आज्ञापाल सिंह साहनी, लायन राजेश बांसल, लायन राजिंदर बांसल, लायन भूपिंदर सिंह गग्गी, लायन दविंदर अरोड़ा, लायन महावीर सिंह सहित अन्य लायन सदस्य मौजूद थे।












