Wednesday, October 28, 2026
Home Latest आर्टिकल-15 जैसी समाज तोडऩे वाली घटिया फिल्मों को सैंसर बोर्ड को पास...

आर्टिकल-15 जैसी समाज तोडऩे वाली घटिया फिल्मों को सैंसर बोर्ड को पास नहीं करना चाहिए: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की बैठक में आर्टिकल-15 फिल्म संबंधी कड़ा रोष प्रकट करते हुए कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की कि आर्टिकल 15 समाज को तोडऩे वाली फिल्म है तथा ऐसी घटिया फिल्मों को सैंसर बोर्ड पास करने से पहले सोचे कि इससे समाज को कितना नुकसान होगा।

Advertisements

फिल्म के प्रोड्यूसर व डायरैक्टर पर कैस दर्ज करने की यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने की मांग

डा. घई ने कहा कि आर्टिकल 15 ब्राह्मण समाज व सामान्य वर्ग के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों को आपस में बांटने वाली फिल्म है तथा ऐसी फिल्मों से समाज में अराजिकता बढ़ती है। ऐसी फिल्मों के साथ सैंसर बोर्ड को सख्ती से पेश आना चाहिए ताकि समाज को तोडऩे वाली सोची समझी साजिशों को नाकाम किया जा सके।

डा. घई ने यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से सरकार से मांग की है कि फिल्म के अभिनेता आयुषमान खुराना, डायरैक्टर अनुभव सिन्हा, प्रोड्यूसर गौरव सोलंकी के खिलाफ समाज में अराजिकता फैलाने तथा ब्राह्मण व सामान्य समाज की छवि खराब करने के लिए एफ.आई.आर दर्ज की जाए नहीं तो यूथ सिटीजन कौंसिल सिके लिए संघर्ष करेगी। इस अवसर पर मनोज शर्मा, डा. वशिष्ट कुमार, अश्विनि ओहरी, डा. राज कुमार सैनी, मोहित संधू, हरप्रीत सिंह, जशू जैन, पवन शर्मा, अंकुर ठाकुर, जसवीर सिंह, कौशल कुमार, नरेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here