Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur ज़िला संघर्ष कमेटी व लोगों ने मोहल्ले में पानी न आने के...

ज़िला संघर्ष कमेटी व लोगों ने मोहल्ले में पानी न आने के कारण खाली बालटियां रखकर किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। मुहल्ला नीलकंठ, वार्ड नम्बर 50 में पानी की सप्लाई न होने के कारण ज़िला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में नगर निगम के विरूद्ध खाली बालटियां रखकर रोष मुजाहरा किया गया इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि कैसी विडम्वना है कि एक तरफ तो मऩ्त्री साहिब  नये ट्यूबवैल का उद्घाटन करके कहते हैं कि शहरवासियों को स्वच्छ पानी की कमी नहीं रहने दी जायेगी दूसरी तरफ जहां ट्यूबवैल लगे हैं वहां पानी की किल्लत आ रही है। मुहल्ले के लोग गरीब हैं, दिहाड़ीदार है या तो वो अपने बच्चों का पेट मज़दूरी करके पालें या दूर-दूर से पानी लाकर गुज़ारा करें।

Advertisements

हैरानी है गरीबों को परेशान क्यों किया जा रहा है। अगर 72 घंटे में पानी की सप्लाई ठीक ढंग से न हुई तो संघर्ष कमेटी मुहल्ला निवासियों के सहयोग से संघर्ष शुरू कर देगी जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर प्रवीण कुमार, करीना, विजय कुमार, रंगीला, अमनदीप, निम्मों, शंकरी, किरण, नीलम, भजनकौर आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here