संजीव अरोड़ा भाविप के प्रदेश कनवीनर बने

arora pic

होशियारपुर। शहर की विभिन्न संस्थाओं में पदाधिकारी एवं सदस्य के तौर पर सेवाएं निभा रहे प्रमुख समाज सेवक संजीव अरोड़ा को भारत विकास परिषद की तरफ से प्रदेश कनवीनर (ब्लड डोनेशन एवं नेत्रदान, पंजाब नार्थ) नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर रिशी ने प्रांतीय बैठक दौरान सौंपी। इससे पहले श्री अरोड़ा भारत विकास परिषद होशियारपुर ईकाई के अध्यक्ष के तौर पर समाज सेवी कार्यों को आगे बढ़ा रहे थे। उन्हें यह जिम्मेदारी उनके द्वारा पिछले समय दौरान समाज सेवा में की गई उत्कृष्ठ सेवाओं के चलते दी गई है। कनवीनर बनाए जाने उपरांत संजीव अरोड़ा ने प्रांतीय अध्यक्ष एवं समस्त टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। श्री अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में रक्तदान और नेत्रदान मुहिम को और तेज किया जाएगा और इस पथ पर जो भी प्रोजैक्ट लगाए जाएंगे उनमें समस्त सदस्यों की भागीदारी व जनता के सहयोग को सुनिश्चित बनाया जाएगा ताकि मानवता की सेवा में नया मील पत्थर स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्रों पर कार्य करती हुई निरंतर अग्रसर हो रही है और भविष्य में भी मानवता की सेवा में किए जाने वाले कार्यों को जारी रखा जाएगा। गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा रोटरी आई बैंक एवं कारनियल ट्रांसप्लांट सोसायटी के महासचिव के तौर पर भी सेवाएं निभा रहे हैं तथा उनकी इसी निष्ठा को देखते हुए नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरुक करने हेतु भाविप ने यह कदम उठाया है। संजीव अरोड़ा ने बताया कि बहुत जल्द ही भाविप की सभी ब्रांचों को आई बैंक के साथ जोडऩे के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here