नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों व वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन

logo latest

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। नोटबंदी के 2 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने किया।

Advertisements

मौन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी का असर काले धन पर नहीं पड़ा और जो काली कमाई होती थी उस पर भी कोई असर नहीं पड़ा। यह बड़ा शर्मिंदा करने वाला फैसला लिया गया है जिसकी वजह से कई गरीब लोगों को परेशानी हुई है परंतु जो काले दन वाले हैं वह तो अभी भी आराम से बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक लोग लाइनों में मरे और इसका अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि आर.बी.आई. ने नोटबंदी को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है जिसमें यह बताया गया है कि नोटबंदी के बाद सरकारी बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोटों में से लगभग 99 फ़ीसदी बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट आए हैं।

जिससे प्रतीत होता है कि नोटबंदी से मोदी सरकार और उनके उद्योगपति मित्रों ने अपना काला धन सफ़ेद कर लिया जो कि अपने आप में बहुत बड़ा घोटाला है। इस मौके पर सुनील शर्मा बिट्टू, प्रेम कौशल, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिल वर्मा, अजय शर्मा, राम चंद पठानिया, पृथ्वी चंद, सुनील कुमार, राजीव लाल मैहर, विपन डडवालिया, राजिंदर वर्मा, नरेश लखनपाल, निशा कटोच, मनोज शर्मा, संगीता शर्मा, राज धीमान, संगीता कटोच, ज्योति खन्ना, केसी भाटिया, राजीव राणा, अश्वनी शर्मा, अमरदीप राणा, राजेश ठाकुर, चमेल सिंह, तिलक राज कश्यप, उत्तम चौधरी, सुमन भारती, रजनीश गांधी, संजीव शर्मा, राजेश पठानिया, श्रवण कुमार, रमेश आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here