निरंकारी मिशन की ओर से रोशन मिनार इवैंट 17 नवंबर को

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी को समर्पित एक विशेष रोशन मिनार वल्र्ड रिकार्ड समारोह (इवैंट)17 नवंबर को संत निरंकारी अध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में होने जा रहा है, जिसमें 25 हजार से ज्यादा निरंकारी श्रद्धालु एकत्रित होकर सतगुरु माता सुदीक्षा जी के नेतृत्व में एक रोशन मिनार की आकृति के रूप में गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाने जा रहे है।

Advertisements

होशियारपुर की मुखी माता सुभदरा देवी, संचालक बाल किशन तथा संत निरंकारी मंडल के मीडिया सहायक मनप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज मानव को मानव से प्यार, प्रीत, सहनशीलता, विनम्रता, मिलवर्र्तन जैसे सदगुणों को अपना कर हर एक को रोशन मिनार बना रहे है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले के इलावा पूरे विश्व से भारी गिनती में निरंकारी श्रद्धालु इस रोशन मिनार वल्र्र्ड रिकार्र्ड समारोह (इवैंट) में हिस्सा लेने आ रहे है।

श्री कृपा सागर जी मैंबर इंचार्ज प्रैस एंड पबिलसिटी ने बताया कि इस रोशन मिनार का उद्देश्य समाज में से अज्ञानता का अंधेरा दूर करके ब्रह्मज्ञान की रोशनी प्रदान करना तथा पूरे विश्व में भाईचारा फैलाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here