गौशाला में आश्रय के लिए तैयार बछड़े को तेंदुए ने बनाया शिकार

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिस लावारिस बछड़े को जाहू स्थित गौशाला में आश्रय दिए जाने की तैयारी हो चुकी थी, उसी बछड़े को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने पूरे हिंदू विधि विधान के साथ मृत बछड़े को ज़मीन में दफऩा दिया। घटना हमीरपुर व बिलासपुर जिला की सीमा पर स्थित भपराल गांव से बताई जा रही है।

Advertisements

लावारिस पशुओं पर हमला कर तेंदुए द्वारा मार गिराने व मृत पशुओं के गले सड़े शरीर से उठी दुर्गन्ध की कई घटनाओं के बीच भपराल के युवाओं द्वारा दिखाए गए जज्बे की क्षेत्र में खूब चर्चा है। घटना की जानकारी प्रदान करते हुए हुक्म सिंह, प्रभु राम, करतार सिंह, देश राज, होशियार सिंह व पंडित रत्न चंद ने बताया कि भपराल में एक लावारिस बछड़ा खेती को उजाड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसे पकड़ कर जाहू स्थित गौशाला में पहुंचाने का प्रयास किया। वहीं शुक्रवार शाम को जैसे ही इसे पकड़ कर ट्राले में चढ़ाने की कोशिश की गई, यह बछड़ा भागकर नाले की तरफ चला गया।

शनिवार सुबह इसे गांव के नाले के पास ही मृत अवस्था में पाया। हुक्म सिंह ने बताया कि किसी तेंदुए के हमले से बछड़े की मौत हो गयी थी जिसे शनिवार को ग्रामीणों ने ही जमीन में दफना दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जहां भी गौवंश जख्मी या मृत हालत में मिले, उनका सही निदान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here