Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur समाज सेवी चौहान की याद में लायंस क्लब गौरव ने लगाया निशुल्क...

समाज सेवी चौहान की याद में लायंस क्लब गौरव ने लगाया निशुल्क शिविर

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। लायंस क्लब टांडा गौरव की ओर से सरकारी अस्पताल टांडा में नि:शुल्क आँखों का चैकअप तथा शुगर चैकअप शिविर लगाया गया। समाज सेवी चाचा तरसेम सिंह चौहान की याद में उनके प्रवासी भारतीय पुत्र रविंदर सिंह चौहान के सहयोग से पूर्व गवर्नर राजीव कुकरेजा के नेतृत्व में आयोजित कैंप का उदघाटन चाचा तरसेम सिंह चौहान के पोते अमृतदीप सिंह चौहान ने किया। इस दौरान अमृतदीप चौहान ने क्लब के इस कार्य की सराहना करते हुए क्लब को वित्तय सहायता प्रदान की।

Advertisements

इस दौरान सरकारी अस्पताल की टीम डा. केवल सिंह ने 152 लोगों की आँखों की जांच करते हुए ज़रूरतमंद मरीज़ों को नि:शुल्क दवाईयां दी। इस दौरान राजीव कुकरेजा व गुलशन अरोड़ा ने बताया कि चुने गए मरीज़ों की आँखों का आपरेशन लायंस अस्पताल आदमपुर में करवाया जाएगा। इस दौरान गुलशन अरोड़ा, करनैल सिंह मालवा, प्रेम जैन, कुलदीप सिंह गिल्ल, जगदीप मान, राकेश चीनू, हेमंत मनराय, एडवोकेट हरदीप सिंह, बलराज सिंह, डा. उपासक भगत, सुधीर सोंधी बावा, कमलेश जैन, जगदीप कपिला, बलविंदर खुराना, दलजीत सिंह सोढी, रोहित टंडन इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here