
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की विशेष बैठक गाँव ढडीआला में जिला प्रधान सेठराम सेठी व यूथ प्रधान मनोज मिआनी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कैनेडी मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान मनोज कैनेडी की अगुवाई में संगठन की मज़बूती के लिए तथा समाज की ओर से किए जाने वाले समाजिक विकास के कार्यों की रूप रेखा तैयार की गई।

इस दौरान सुखराज सभ्रवाल को टांडा का शहरी प्रधान नियुक्त कर उसे सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में मनोज कैनेडी ने कहा कि वाल्मीकि समाज की बेहतरी के साथ-साथ सामाजिक विकास के कार्यों में योगदान देते हुए उनकी संस्था सामाजिक बुराईयों जैसे नशा, भृष्टाचार, समाजिक असमानता के खात्मे के लिए विशेष अभियान चला रही है। उसको मेहनत कर ओर आगे ले जाने की आवश्यकता है। इस दौरान समूह सदस्यों ने अमृतसर में निरंकारी सतसंग घर में हुए आतंकवादी हमले की सख्त शब्दों में निंदा की।
इस दौरान भारती कैनेडी, हरमेश बसी, पंचायत समिति सदस्य बलजिंदर कौर, निरंजन ढिल्लों, बौबी बुढीपिंड, बिट्टू जाजा, बिंदी अहियापुर, ओमप्रकाश भट्टी, निर्मल मूनका, बेअंत सिंह, नावल टाहली, कमलकांत किटू, पूजा रानी, संदीप कौर मल्ली, संतोख सिंह, सोनू मिआनी, गुरमीत बिल्लू, प्रेमलाल, सोनू सभ्रवाल, सुरजीत सिंह इत्यादि थे।












