
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब सरकार की ओर से जरुरतमंद लड़कियों को शादी के मौके पर आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत दी जाती 51 हजार रुपए की वित्तिय सहायता जिले में कुल 1173 लाभार्थियों के बैंक खातों में आनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से 5,98,23,000 रुपए की राशी डाल दी गई है।

जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित योग्य लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपए के हिसाब से राशी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इन सात महीनों के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित 739 लड़कियों को 3,76,89,000 रुपए की राशी व पिछड़ा वर्ग से संबंधित 434 लड़कियों को 2,21,34,000 रुपए की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत मुहैया करवाई गई है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत मई 2022 के दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित 151 लाभार्थी लड़कियां, जून 2022 के दौरान 102, जुलाई 202 के दौरान 101, अगस्त 2022 के दौरान 101, सितंबर 2022 के दौरान 129 व अक्टूबर 2022 के दौरान 155 लड़कियों को प्रति केस 51-51 हजार रुपए की राशी मुहैया करवाई गई है। इसी तरह अप्रैल 2022 के दौरान पिछड़ा वर्ग से संबंधित 48 लड़कियां, मई 2022 के दौरान 113, जून 2022 के दौरान 44, जुलाई 2022 के दौरान 44, अगस्त 2022 के दौरान 44, सिंतबर 2022 के दौरान 69 व अक्टूबर 2022 के दौरान 72 लड़कियों को प्रति केस 51-51 हजार रुपए की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत मुहैया करवाई गई है।
ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र शादी से 30 दिन पहले व विवाह की तिथि के बाद 30 दिन के भीतर निर्धारित प्रोफार्मे में देना जरुरी है। उन्होंने बताया कि यह प्रार्थना पत्र संबंधित तहसील स्तर पर कार्यालयों या सुविधा केंद्र में दिए जा सकते हैं।












