बुरी खबरः हादसे मेँ थाना सदर प्रभारी राजेश अरोड़ा सहित तीन मुलाजिम घायल

होशियारपुरः गत रात 14 दिसँबर की रात करीब डेढ़ बजे के करीब अपराधियोँ का पीछा करके लौट रहे थाना सदर प्रभारी राजेश अरोड़ा सहित दो मुलाजिम हादसे मेँ गँभीर रुप से घायल हो गए। वे जालँधर रोड़ पर एक.सूचना के बाद कार सवार कुछ अपराधियोँ का पीछा कर रहे थे। जब वे कार के समीप पहुँचे तो वे कोई और लोग थे। थाना प्रभारी पुलिस पार्टी के साथ जब वापस लौट रहे थे तो विपरीत दिशा से आ रहे एक तेल के टैँकर ने राँग साइड़ आकर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमेँ राजेश अरोड़ा व दो मुलाजिम गँभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल मेँ भर्ती करवाया गया है। राजेश अरोड़ा की हालत गँभीर बताई जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here