Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur पांबदीशुदा लिफाफों को कब्जे में लेकर काटे चालान

पांबदीशुदा लिफाफों को कब्जे में लेकर काटे चालान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। नगर निगम के कमिश्नर बलबीर राज सिंह ने जानकारी देते बताया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम तहत पाबंदीशुदा प्लास्टिक के लिफाफे कब्जे में लिए जा रहे हैं और दुकानदारों के चालान भी किए जा रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में सैनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार, अमनदीप सैनी, अर्जुन, गणेश सूद और प्रदीप कुमार ने शहर के विभिन्न बाजारों गउशाला बाजार, बस्सी ख्वाजू, पुरानी सब्जी मंडी, जालंधर रोड, कमालपुर चौंक, बस स्टैंड, रोशन ग्राउंड रोड का दौरा करते हुए पाबंदीशुदा प्लास्टिक लिफाफे कब्जे में लिए और 4 दुकानदारों के चालान भी काटे। नगर निगम ने कहा कि जो दुकानदार, रेहड़ी वाले पाबंदीशुदा प्लास्टिक लिफाफों का प्रयोग करेंगे उनके चालान काटकर मौके पर ही जुर्माने किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here