सुदेश सांपला ने पुरहीरां में महिला मंडल को भेंट किए बर्तन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। भारत गौरव संस्था की तरफ से होशियारपुर के पुरहीरां के देवी द्वारा मंदिर में एक समागम का आयोजन किया गया। समागम में विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों को बर्तन प्रदान किये गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की पत्नी सुदेश सांपला विशेष मेहमान थी।

Advertisements

इस दौरान सुदेश सांपला ने विभिन्न महिला मंडलों को बर्तन बांटे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीब व जरुरतमंदों का ध्यान रखते हुए उनके लिए अनेक योजनाएं चलाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों से किये चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है और लोगों का मोह कांग्रेस सरकार से भंग हो चुका है।

इस अवसर पर भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, निपुण शर्मा, पूजा शर्मा, किफन बावा, शीला ताई, निर्मला रानी के अलावा भारी संख्या में भाजपा वर्कर व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here