ब्रह्माबाबा के चरणों में विलीन हुई बी.के. राजकुमारी जी

bk-rajkumar
होशियारपुर। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय जगतपुरा की संचालिका बी.के. राजकुमारी जी आज ब्रह्मचरणों में लीन हो गई। सांसारिक बंधनों को तोड़ते हुए उन्होंने आज अपने प्राण छोड़े। बी.के. राज कुमारी जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन के समाचार से शहर में शोक की लहर दौड़ गई तथा शहर की राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ ब्रह्माकुमारीज के साथ जुड़ी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर बी.के. राजकुमारी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार 6 नवंबर दिन रविवार को किया जाएगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here