अपना पंजाब पार्टी के प्रदेश सदस्य महिंदर सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव चक्क साधू से अपना पंजाब पार्टी के प्रदेश कमेटी के सदस्य महिंदर सिंह कांग्रेस की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया और पार्टी में मान सम्मान बरकरार रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महिंदर सिंह के साथ गोबिंद दास, जगदीश, संसार चंद, राज कुमार, हरपाल सिंह, दिलबार सिंह, अमरीक लाल, सतनाम दास, जसपाल, चमन लाल, जगदीश लाल, ओम प्रकाश आदि ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

Advertisements

पार्टी में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया सम्मानित

इस मौके पर सभी को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय जो वायदे किए उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है तथा एक के बाद एक वायदा पूरा करने हेतु पूरी ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है। श्री अरोड़ा ने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति और बढ़ है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेसी प्रत्याशियों भारी मतों से विजयी प्राप्त करके केन्द्र में कांग्रेस की जनहितैषी सरकार बनाएंगे। उन्होंने महिंदर सिंह से कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं ताकि उनका समाधान करवाकर जनता को राहत प्रदान की जा सके तथा क्षेत्र को मौलिक सुविधाओं से परिपर्ण किया जा सके। इस मौके पर शादी लाल, मनमोहन सिंह कपूर, दीपक पुरी, गुलशन राय, गुरदीप कटोच आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here