Thursday, October 29, 2026
Home Politics सभी को होनी चाहिए वोट डालने की जानकारी: पार्षद सुदर्शन धीर

सभी को होनी चाहिए वोट डालने की जानकारी: पार्षद सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 37 में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में ई.वी.एम. मशीन की जानकारी देने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्षद सुदर्शन धीर ने विशेष तौर से पहुंचकर लोगों को मशीन संबंधी दी जा रही जानकारी की सराहना की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह कैंप मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने में विशेष भूमिका निभाएंगे, क्योंकि कई लोगों को मशीन की जानकारी न होने के कारण वे कई बार गलत बटन दबा देते हैं या बटन दबाए बिना ही बाहर आ जाते हैं। इसलिए वे किस पार्टी को वोट करना चाहते हैं या किस उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना चाहते हैं इसके लिए जरुरी है कि उन्हें मशीन की पूरी जानकारी हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां भी ऐसी कार्यशाला का आयोजन किया जाए वे बड़ी संख्या में पहुंचकर मशीन की जानकारी हासिल करें।

इस अवसर पर पारुल सूद, रिंका शर्मा, दीपक कतना, बिन्नी सूद, शाम धीर, बिल्ला सूद, रोहित सूद, बंटू सूद एवं बिंटा आदि ने भी ई.वी.एम. की जानकारी हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here