Monday, October 19, 2026
Home Himachal रेल तो ला न पाए अब मेडिकल कॉलेज पर भी भाजपा सांसद...

रेल तो ला न पाए अब मेडिकल कॉलेज पर भी भाजपा सांसद झूठ का ढोल पीट रहे: सतपाल रायजादा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर से 26 साल से भाजपा सांसद चुनकर जा रहा है, लेकिन क्या मिला, कुछ नहीं। अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री होते हुए भी मजबूत नहीं हैं, वह काम नहीं करवा पाते हैं। उनमें काम करवाने की क्षमता नहीं है। इसलिए सतपाल रायजादा को वोट देकर जिताने का काम करें। मैंने विधायक न रहते हुए भी जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज लाया। जिसे लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर झूठ का ढिंढोरा पीट रहे हैं। वह हमीरपुर में रेल तो ला नहीं पाए अब मेडिकल कालेज पर भी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार आपने विधायक को वोट डाला था, इस बार मुख्यमंत्री के नाम पर रायजादा को वोट दें।

Advertisements

रायजादा को जिताकर संसद भेजें, हम मिलकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सूरत बदल देंगे। उन्होंने कहा कि नादौन मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। मैंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन नादौन की जनता मेरे साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की जेब में सीधा पैसा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी कई अड़चनें आती हैं। उन्हें दूर कर योजनाओं को लागू कर दिया है, जल्दी सकारात्मक परिणाम सामने होंगे। हम महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। 1500 रुपये मासिक पेंशन की योजना शुरू हो चुकी है, सभी पात्र महिलाएं जल्द फार्म जमा कर दें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here