Monday, October 26, 2026
Home Himachal ग्रामीणों के विरोध के आगे झुकी एजेंसियां, टौणी देवी में पाइपलाइन की...

ग्रामीणों के विरोध के आगे झुकी एजेंसियां, टौणी देवी में पाइपलाइन की मरम्मत के बाद राहत, नहीं किया जाएगा चक्का जाम

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज),रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। टौणी देवी क्षेत्र में सोमवार को टपरे ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का असर सोमवार शाम को ही देखने को मिला। एनएच निर्माण के दौरान पिछले एक महीने से टूटी हुई पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत सोमवार शाम को कर दी गई, जिससे टपरे पंचायत के आधा दर्जन गांवों को पेयजल संकट से राहत मिली। बता दें कि सोमवार को महीनो पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण सड़क पर उतर आए। वहीं, टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश कुमारी चौहान ने चेतावनी दी थी कि यदि 24 घंटे के भीतर पाइपलाइन नहीं जोड़ी गई, तो मंगलवार को चक्का जाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएच निर्माण कंपनी और जल शक्ति विभाग उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज कर रहे थे। मरम्मत कार्य समय पर पूरा, चक्का जाम टला विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत का काम सोमवार शाम तक पूरा कर दिया गया। इसके कारण मंगलवार को चक्का जाम टल गया।

Advertisements

ग्रामीणों ने मीडिया का जताया आभार

ग्रामीणों रजनीश कुमारी चौहान, विक्रम सिंह, ओम प्रकाश, जसवंत सिंह, विजय, त्रिलोक सिंह, महिला मंडल टपरे से कमला, मनोरमा और अनीता देवी ने इस मामले को उजागर करने और उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने में मदद के लिए मीडिया का आभार जताया। ग्रामीणों के मुताबिक, मीडिया की भूमिका ने समस्या का समाधान तेजी से करवाने में मदद की। बड़ा सवाल अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर एजेंसियां लोगों के सड़क पर उतरने और विरोध करने के बाद ही क्यों सक्रिय होती हैं? यदि समय पर उनकी शिकायतों को सुना और हल किया जाए, तो प्रदर्शन की नौबत ही न आए। वहीं, ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य पर संतोष जताया और भविष्य में समय पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here