Monday, October 19, 2026
Home Himachal रेहड़ी-फड़ी वालों को तंग करना बंद करें प्रशासन: ब्रह्मदास

रेहड़ी-फड़ी वालों को तंग करना बंद करें प्रशासन: ब्रह्मदास

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सीटू से संबंधित रेहड़ी-फड़ी वरकर्स यूनियन की हमीरपुर इकाई की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक राज्य सचिव सुरेन्द्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीटू के जिला विधायक प्रताप राणा ने भी भाग लिया। यूनियन ने हमीरपुर शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों को बेवजह तंग करने का आरोप लगाया है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन का यही रवैया रहा तो यूनियन संघर्ष के लिए बाध्य होगी।

Advertisements

यूनियन के जिला प्रधान ब्रह्मदास ने कहा कि इस देश में राष्ट्रीय वेंडर्स एक्ट है, लेकिन हमीरपुर शहर में जिला प्रशासन व नगर परिषद द्वारा इस कानून की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने माँग की कि टाउन वेंडिग कमेटी का पुन:गठन किया जाए। धूप व बारिश से बचने के लिए रेहड़ी फड़़ी वालों को बड़े छाते दिए जाएं। इसके अतिरिक्त दुकानदारों को डस्टबीन दिए जाएं। ब्रह्मदास ने कहा कि 2016 के सर्वे के तहत वेण्डिंग व नॉनवेण्डिंग जॉन घोषित कर रेहड़ी फड़़ी धारकों को लाईसेंस व कार्ड जारी किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here