Saturday, October 10, 2026
Home Himachal सुजानपुर में धूमल और हमीरपुर में नरेंद्र संग लोगों ने किया योग

सुजानपुर में धूमल और हमीरपुर में नरेंद्र संग लोगों ने किया योग

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विश्व योग दिवस पर हमीरपुर व सुजानपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जहाँ विधायक नरेंद्र ठाकुर, एसपी अर्जित सेन, जिलाधीश हरिकेश मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सुजानपुर चौगान में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल मुख्य अतिथि रहे। हमीरपुर में नरेंद्र ठाकुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया।

Advertisements

सुजानपुर चौग़ान में प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए योगासन भी किए। इस मौके पर जहां स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया वही स्कूली बच्चे भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और उनकी सोच के कारण आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। श्री धूमल ने कहां कि योग से जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वही मानसिक संतुष्टि और रोगों से लडऩे की क्षमता भी योग के कारण बढ़ जाती है।

इस मौके पर धूमल ने कहा कि हम सबको मिलकर योग करना चाहिए ताकि हमारा स्वस्थ हमेशा तंदुरुस्त रहे। धूमल ने कहा कि असज विश्व भर में योग के महत्व को देखते हुए कई विश्वविद्यालयों ने इसे विषय के रूप में पढ़ाना शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here