विधानसभा उपाध्यक्ष को मिली पीएचडी की उपाधि

चंबा(द स्टैलर न्यूज़)।विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज को पीएचडी की उपाधि मिली है। ये उपाधि उन्हें समाजशास्त्र विषय में सिंघानिया विश्वविद्यालय राजस्थान द्वारा प्रदान की गई। विश्वविद्यालय द्वारा 17 नवंबर को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इसी विषय में एमफिल की उपाधि सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से हासिल की थी।

Advertisements

गौरतलब है कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपनी स्नातक तक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय चंबा से हासिल करने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय से बीएड की उपाधि  भी प्राप्त की थी। जबकि स्नातकोत्तर की डिग्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ली। विधानसभा उपाध्यक्ष का पीएचडी की उपाधि के लिए विषय जल विद्युत परियोजनाओं का सामाजिक- आर्थिक प्रभाव था। विधानसभा उपाध्यक्ष का स्कूल और कॉलेज में कुछ वर्ष तक अध्यापन का  अनुभव रहा है और वे गैर सरकारी संगठन से भी जुड़े रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here