Monday, October 19, 2026
Home Crime NRI के घर पर करीब 10 हथियारबंद लोगों ने किया हमला, 2...

NRI के घर पर करीब 10 हथियारबंद लोगों ने किया हमला, 2 लोग घायल

फरीदकोट (द स्टैलर न्यूज़)। फरीदकोट में जमीन विवाद के चलते करीब 10 तेजधार हथियारबंद लोगों ने एनआरआई के घर पर हमला कर कर दिया। इस वारदात में एनआरआई का बेटा समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जानकारी देते हुए गांव कम्मेआना निवासी मुकंद सिंह संधू ने बताया कि वह एनआरआई बेटे नरिंद्रपाल सिंह संधू और पोती के साथ गांव आए हुए थे। वह अपने घर में आए तो इस दौरान करीब 10 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इनमें उनके गांव के जस्सा व उसके पिता समेत अन्य लोग शामिल थे। जिनके साथ उनका 2 एकड़ जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। इस मौके पर घायल NRI नरिंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि वह पिछले 40 साल से कनाडा में रह रहे हैं, अब वह अपनी बेटी को पंजाब में पढ़ाई के लिए लेकर आए थे, लेकिन जिस तरह से उन पर हमला हुआ है, उससे लगता है कि यहां कोई सुरक्षित नहीं है, इसलिए वह अपनी बेटी को वापस लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनकी पगड़ी भी उतारकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे थाना सिटी-2 के एसएचओ सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि 2 लोग घायल हुए हैं। उन्होंनें बताया कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here