Monday, October 19, 2026
Home Crime संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता मिला राजप्रीत का शव

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता मिला राजप्रीत का शव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संदिग्ध परिस्थिति में भंगी चोअ के समीप एक पेड़ के साथ युवक का लटकता शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने माडल टाउन पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के कागजात व मृतक के जेब से बरामद पहचान पत्र से मृतक की शिनाख्त राजप्रीत सिंह (33 वर्ष) पुत्र मनजिंद्र सिंह निवासी टिब्बा साहिब के रुप में हुई।

Advertisements

थाना मॉडल टाऊन पुलिस के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर भरत मसीह ने मृतक के परिजनों से पूछताछ दौरान बताया कि मृतक राजप्रीत सिंह के दादा का 3 दिन पहले ही निधन हो जाने के बाद से राजप्रीत काफी दुखी रहने लगा था। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here