
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भूलवश हुई भूल हेतु गुरुघर में नतमस्तक होकर केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने अपनी भूल के लिए क्षमा मांगी। इस मौके पर सत्कार कमेटी एवं सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने श्री सांपला के इस भाव का सम्मान करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न होने की अपील की एवं धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की बात कही। इस दौरान श्री सांपला ने कहा कि भूलवश उनसे यह गलती हुई जिसके लिए उन्हें खेद हैं व वे समस्त सिख समाज से इसके लिए माफी मांग रहे हैं। वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं तथा सिख धर्म के प्रति उनकी असीम आस्था है।

सांपला ने कहा कि जो लोग धार्मिक भावनाएं भडक़ाकर अपनी राजनीतिक एवं द्वेश भाव की रोटियां सेंकना चाहते हैं वे इस बात को भलिभांति जान लें कि वे अपनी षड्यंत्रों में कभी कामयाब नहीं होंगे क्योंकि हम सभी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हैं तथा सभी धर्म इंसानियत का पाठ पढ़ाते हैं। जिसपर चलकर ही हमारे समाज का भाईचारा एवं एकता और मजबूत हो रही है। इस दौरान उन्होंने पुन: खेद प्रकट करते हुए एवं माफी मांगते हुए संगत से अपील की कि वे समाज को बांटने एवं भडक़ाने वालों से सावधान रहे। इस दौरान सत्कार कमेटी एवं सिख तालमेल कमेटी के समस्त भाईयों ने अरदास करते हुए श्री सांपला के लिए क्षमा की प्रार्थना की। जिसके लिए श्री सांपला ने सभी का आभार व्यक्त किया।












