
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंडस्ट्री एरिया के लगभग समस्त उद्योगपतियों ने उद्योगपति चंदन मोहन पुरी की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर उद्योगपतियों ने श्री अरोड़ा को उन्हें पेश आ रही समस्याओं से अवगात करवाते हुए उनके समाधान की अपील की और पंजाब की तरक्की में उद्योगों को बनते सहयोग एवं भूमिका के प्रति बचनबद्धता दोहराई। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि उद्योग किसी भी राज्य के विकास एवं उन्नति की रीढ़ होते हैं तथा यह वह क्षेत्र है जो सबसे अधिक रोजगार के साधन उत्पन्न करता है।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर में और इंडस्ट्री एरिया डेवेल्प करने तथा बने हुए एरिया को विकसित करना सरकार का पहला लक्ष्य है तथा इंडस्ट्री एरिया की समस्त समस्याओं को उनके ध्यान में लाया जाए ताकि सरकार के ध्यान में लाकर उनका समाधान करवाया जा सके। श्री अरोड़ा ने समस्त उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि वे इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं ताकि उनका समाधान करवाकर उद्योगों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा सके।
श्री अरोड़ा ने बताया कि इंडस्ट्री एरिया में सफाई, स्ट्रीट लाइल एवं अन्य जरुरी सुविधाओं से संबंधित समस्त प्रबंध मुकम्मल करवाए जाएंगे ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उद्योगों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान करवाने के लिए भी वे प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान श्री अरोड़ा द्वारा दिए गए आश्वासन के लिए सभी ने उनका आभार व्यक्त किया।












