पूर्व विधायक बलदेव के बेटे की शादी में पहुँचे केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग, नवविवाहित जोड़ी को दिया आशीर्वाद

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट :रजनीश शर्मा। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वीरवार 31 अक्तूबर को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा के बेटे आशीष शर्मा की शादी में शिरकत करने उनके लंजयाणा स्थित गांव पहुंचे। अपने निजी कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने शादी में अपनी उपस्थित दर्ज करवाकर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के नवविवाहित बेटे आशीष शर्मा व उनकी पुत्रबधू को आशीर्वाद दिया।

Advertisements

इस समारोह में पहुंचने पर बड़सर भाजपा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, श्याम ढटवालिया, राजिंदर ढटवालिया सहित मण्डल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का लंजयाणा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने शादी में करीब 2 घण्टे शिरकत करके धाम का भी लुफ्त उठाया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी शादी में उपस्थित होकर वर-बधू को अपना आशीर्वाद दिया।


इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री रविन्द्र रवि, नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका कमलेश कुमारी ने भी बलदेव शर्मा के बेटे की शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके अलावा राजनीतिक पटल के अन्य कई नेताओं ने इस शादी में शामिल होकर बलदेव शर्मा को अपनी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here