स्व. वल्लभ पटेल जयंती को समर्पित सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों ने शपथ ग्रहण की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। 31 अक्तूबर को स्वर्गीय स. वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पंजाब फ्रंटियर जालंधर मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिपाल यादव, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर जालंधर ने अन्य अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण करवाई गई।

Advertisements

इस अवसर पर महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान डालने में सत्यनिष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान महानिरीक्षक नेस. वल्लभ भाई पटेल के जीवन एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में उपस्थित कार्मिकों को याद दिलाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए मुख्यालय पंजाब फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल जालंधर एवं अधीन सैक्टर और बटालियन स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here