होशियारपुर भाजपा के जिला इंचार्ज बने विपिन महाजन, जिलाध्यक्ष शर्मा ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। )भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जालंधर में प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला स्तर पर पार्टी के सँगठनामक ढाँचे को मजबूत करने व समन्वय के लिए नए जिला इंचार्ज़ों के नामों की घोषणा की है।जिसमें जिला होशियारपुर के ज़ोनल इंचार्ज के नाते प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और जिला इंचार्ज के नाते विपिन महाजन को दायित्व दिया गया।

Advertisements

इस मौके पर दोनों नेताओं का जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने गुलदस्ता देकर अभिवादन किया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और होशियारपुर के नए जिला इंचार्ज विपिन महाजन जोकि पठानकोट के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे है।दोनों पदाधिकारी कुशल संगठनकर्ता है।जिनके अनुभव और दूरदर्शी सोच से जिला होशियारपुर में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी। इस मौके उनके साथ अजय कौशल,जोगेश शर्मा,अशोक सरीन हिक्की,अंकित नैय्यर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here