कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के मार्गदर्शन में वार्ड 37 में करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: पार्षद सुदर्शन धीर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। नगर निगम के अधीन पड़ते वार्ड नंबर-37 के मोहल्ला नई आबादी में सडक़ बनाने के काम का शुभारंभ किया गया। धोबी घाट रोड़ केशव नगर के साथ लगती सडक़ प्रभु जी योग आश्रम तक बनाई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य वार्ड पार्षद सुदर्शन धीर ने शुरू करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में केशव नगर निवासी तथा वार्ड निवासी भी मौजूद थे। पार्षद धीर ने सडक़ निर्माण का उद्घाटन करते हुए कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने शहर को विकास के रास्ते पर ले जाने का जो सपना देखा है उसे वह पूरा करने में सहयोग दे रहे हैं।

Advertisements

-धोबीघाट रोड केशव नगर के साथ लगती सडक़ का निर्माण कार्य शुरु करवाया

उन्होंने कहा कि शहर का विकास मोहल्लों में लोगों को पेश आ रही छोटी-छोटी समस्याओं के हल से ही होगा। पार्षद धीर ने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले तथा आसपास के घरों के लोगों के लिए यह सडक़ परेशानी का सबब बनी हुई थी तथा वे लगातार इसके निर्माण के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि अब इसका निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पार्षद धीर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के ध्यान में लाकर वार्ड की अन्य समस्याओं के निवारण हेतु भी श्री अरोड़ा द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही शेष कार्य भी शुरु होने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड के तहत प्रत्येक मोहल्ले को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनका प्राथमिक कार्य है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह निरंतर प्रयासरत एवं संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर उन्हें जनता का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहे तो उनका वार्ड आदर्श वार्ड बन जाएगा। पार्षद धीर ने बताया कि केशव नगर के अधीन पड़ती 2 गलियों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर चेतन शर्मा, सुरेश कुमार, राज कुमार शर्मा, राजेश सूरी, ओम प्रकाश, आशू वर्मा, प्रकाश चंद, राहुल, दुश्यंत, पाल चंद, अमित कुमार तथा बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here