Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 1007 कर्मचारियों की पुरानी ID रहेंगी बरकरार, तनख्वाह के लिए रास्ता साफ!

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 1007 कर्मचारियों की पुरानी ID रहेंगी बरकरार, तनख्वाह के लिए रास्ता साफ!

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट- नीरज धीमान। पंजाब के शिक्षा विभाग से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत हाल ही में रेगुलर हुए 1007 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए अपनी पिछली नीति में अचानक बड़ा बदलाव कर दिया है।

Advertisements

पिछला आदेश हुआ रद्द

शिक्षा निदेशालय (सेकेंडरी), पंजाब ने अपने पुराने आदेश (नंबर: 1070023/202695578) को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है । पहले जारी आदेश में इन कर्मचारियों के लिए नई iHRMS और E-Punjab ID बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अब विभाग ने इस फैसले को पलट दिया है ।

पुरानी ID ही आएगी काम, जल्द मिलेगी तनख्वाह

नए निर्देशों के अनुसार, अब इन 1007 कर्मचारियों की पुरानी iHRMS और E-Punjab ID को ही ‘रिटेन’ यानी बरकरार रखा जाएगा । यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि इन कर्मचारियों के NPS और PRAN नंबर जल्द से जल्द अलॉट किए जा सकें और उनके वेतन (Salary) रुकने की नौबत न आए ।

शर्तों के साथ देनी होगी ‘अंडरटेकिंग’

हालांकि, इस प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों को एक सख्त स्व-घोषणा (Undertaking) देनी होगी । इस घोषणा पत्र के तहत कर्मचारियों को यह मानना होगा कि:

· पुरानी ID का उपयोग केवल वेतन निकालने के उद्देश्य से किया जा रहा है ।

· वे अपनी पिछली कॉन्ट्रैक्ट (ठेका) सेवा के आधार पर भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त लाभ की मांग नहीं करेंगे ।

· इस मुद्दे को लेकर वे भविष्य में किसी भी कोर्ट केस का सहारा नहीं लेंगे और न ही विभाग के खिलाफ चल रहे किसी मामले में पुरानी सेवा का लाभ मांगेंगे ।

शिक्षा निदेशक (सेकेंडरी) द्वारा जारी यह आदेश संबंधित सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रिंसिपलों को भेज दिया गया है ताकि रेगुलर हुए कर्मचारियों की जॉइनिंग और वेतन प्रक्रिया में कोई देरी न हो ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here