
होशियारपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों नरेश कुमार उर्फ चन्न पुत्र सुखदेव लाल निवासी रविदास नगर होशियारपुर तथा कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल पुत्र सतनाम सिंह निवासी बसंत बिहार होशियारपुर से पुलिस ने एक कार तथा 3 लाख रुपये किए बरामद, एस.एस.पी. ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने बताया 7 फरवरी 2018 को हैरी ठाकुर उर्फ चीनू निवासी पदराणा थाना माहिलपुर तथा जतिंदर उर्फ पटवारी के साथ मिलकर कुष्ट आश्रम के समीप आढ़ती को बनाया था निशाना, आरोपियों को अदालत में पेश कर लिया जाएगा रिमांड, ताकि अपराधिक घटनाओं का पता चल सके। कैमरामैन जतिंदर प्रिंस के साथ भूपेश प्रजापति की रिपोर्ट: 10-12-2018













