हरियाणा में मेयर चुनावों में भाजपा की जीत, जनता के विश्वास का प्रतीक: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। हरियाणा प्रदेश के 5 नगर निगम चुनाव में जनता ने कमल खिला दिया है यह जहां एक और प्रदेश के खट्टर सरकार के समर्थन में अपना फतवा दिया है वहीं केंद्र सरकार की नीतियों में भी अपना विश्वास जनता ने दिखाया है। उक्त विचार जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहे। श्री सूद ने कहा कि बेशक राफेल मुद्दे जैसे संवेदनशील मामले में लोगों को गुमराह करके हाल ही में हुए राज्य चुनावों में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली हो,लेकिन सच हमेशा सच ही रहता है।

Advertisements

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मुद्दे पर केंद्र सरकार को क्लीनचिट मिलने के बाद लोगों लोगों ने कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया है और भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास और प्रेम इनमें चुनावों में कांग्रेस को आइना दिखा कर कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देश में नरेंद्र मोदी के इलावा और कोई भी विकल्प नही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पहली बार हुए सीधे मेयर चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है और इतनी भारी बहुमत से 5 मेयर अपने बना कर भाजपा को मजबूत किया है।

प्रैस विज्ञप्ति में त्रिशूल ने कहा कि भाजपा ने मजबूत रणनीति बनाकर यह मेयर के चुनाव जनता के बीच में जाकर लड़े थे। इन चुनावों में शानदार जीत प्राप्त करने के लिए जहां खट्टर सरकार बधाई के पात्र हैं वही कार्यकर्ताओं का जज्बा और समर्पण भी काबिले तारीफ है और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पूरे देश भर में दोबारा कमल खिलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार आनंदवीर सिंह, जिला महामंत्री निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया,जिला सचिव सुधीर शर्मा,मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शोकी,अश्वनी गैंद,अमरजीत सिंह लाडी,संजू अरोड़ा,यशपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here