Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने रखा 16 लाख रुपए की लागत से बनने...

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने रखा 16 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गांव किला बरु न की सडक़ के निर्माण कार्य का नींव पत्थर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गांवों की मांग के अनुसार वहां पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में जहां नौजवानों के लिए खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं वहीं बुनियादी सुविधाओं का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। वे आज गांव किला बरु न में सडक़ निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखने के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 16 लाख रु पए की लागत से गांव बिलासपुर से गांव किला बरु न को जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि एक माह की भीतर इस सडक़ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में काम पूरा हो जाना चाहिए व सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य की गति को और तेज किया जाएगा ताकि कोई भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रह सके।

इस दौरान उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप कुमार, एक्सियन राज कुमार, पार्षद सुरिंदर पाल सिद्धू, पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, दीपक पुरी, जोगिंदर सिंह, मिंटू,चरणजीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here