भारत में तकनीकी युग की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की देन: राजेश गुप्ता

होशियारपुर। भारत के पूर्ण प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करते हुए मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने कहा कि भारत में तकनीकी युग की शुरुआत की थी। जिसके बलबूते पर आज देश तकनीकी दुनियां में अव्वल स्थान पर आ रहा है।

Advertisements

श्री गुप्ता ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश की तरक्की और देशवासियों के लिए भलाई की योजनाओं को हमेशा प्राथमिकता दी तथा इसी के चलते उन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि ऐसे महान नेता का ऋण देशवासी कभी नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की खातिर प्राणों की आहुति देने में कभी पीठ नहीं दिखाई। क्योंकि, उनके लिए देश सदैव सर्वोपरि रहा है तथा आज भी है। श्री गुप्ता ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के आदर्श एवं उनके द्वारा किए कार्य आज भी हमारा मार्ग दर्शन कर रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी देश व पंजाब में कांग्रेस की सरकारें बनी हैं तब-तब ही देश व प्रदेश का विकास संभव हो पाया है तथा आपसी सौहर्द भी बढ़ा है, जबकि अन्य पार्टियों की सरकारें धर्म एवं जातिवाद को बढ़ावा देने की राजनीति के तहत कार्य करती रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार स्व. राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दे रही है। जिसके चलते आज इस कोरोना काल की विकट परिस्थिति मं भी पंजाब सरकार जन हितैषि कार्य कर रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि स्व. राजीव गांधी हमेशा उनके व प्रत्येक कांग्रेसी के आदर्श रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here