Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur मोहल्ला तुलसी नगर में घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी

मोहल्ला तुलसी नगर में घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला तुलसी नगर में घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिषी राज पुत्र रजिंदर कुमार मकान नं 173 मोहल्ला तुलसी नगर होशियारपुर ने बताया कि वह सोनालीका में कार्यरत है तथा छुट्टी होने पर वह शाम करीब 4.30 बजे घर पहुंचा और अपना मोटरसाइकिल नं PB07 BF 2569 घर के बाहर खड़ा कर अंदर गया तथा कुछ समय बाद बाहर आया तो देखा कि कुछ युवक उनके मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो गए। जिस पर उसने काफी शोर मचाया और उनका पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए।

Advertisements

इस संबंधी वार्ड नं 43 से पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दिन-दिहाड़े ऐसी घटना होना शर्म की बात वह भी तब जब हर एक चौंक में इतनी पुलिस होने के बावजूद भी चोर, लुटेर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिषी राज ने बहुत ही मुश्किल के साथ पैसे इक्ट्ठे कर मोटरसाइकिल खरीद था और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मोटरसाइकिल को जल्द से जल्द ढूंढकर आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इसी के साथ प्रसासन से अपील है कि मोहल्ले में पीसीआर की गश्त को बढ़ाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here