Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur संघर्ष कमेटी ने पाकिस्तान के विरूद्ध मन्दिर में हिन्दु देवी-देवताओं की मुर्तियों...

संघर्ष कमेटी ने पाकिस्तान के विरूद्ध मन्दिर में हिन्दु देवी-देवताओं की मुर्तियों को तोड़ने व लूट करने पर किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जि़ला संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में पाकिस्तान के विरूद्ध मन्दिर में हिन्दु देवी देवताओं की मुर्तियों को तोड़ने व लूट करने के विरूद्ध रोष मुजाहरा किया गया। कर्मवीर वाली ने कहा कि भंमौर इलाके में स्थित नौकोट में मां दुर्गा की मूर्ति की तोड़ फौड़ की गई और गुल्लक तोड़ कर वहां का चढ़ावा भी वहां के बदमाश उमरजाद व उनके साथी ले गये और यह सारी कार्यवाही वहां की पुलिस मूक दर्शक बन कर देखती रही जो कि शर्म की बात है। पाकिस्तान में हिन्दुुओं और हिन्दु देवी देवताओं पर अत्याचार आम बात हो गई है जिसे रोकना समय की मांग है।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा प्रधान मन्त्री नरिन्द्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री से यह बात ठोस तरीके से उठायें और उनसे भरोसा लें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की रक्षा यकीनीं बनाई जाये। कर्मवीर बाली ने कहा कि जब सभी धर्मों का एक ही संदेश है तो पाकिस्तान के धर्म में क्या अनोखा संदेश दिया है। कर्मवीर बाली ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरिन्द्र मोदी द्वारा ठोस कार्यवाही करना समय की मांग है। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, प्रदीप कुमार, बलविन्दर कुमार, राम किशोर, राम लुभाया आदि शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here