Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने युवा समाज सेवी मोहित सैनी से करवाया दर्जियां...

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने युवा समाज सेवी मोहित सैनी से करवाया दर्जियां वाली गली के कार्य का शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवाओं का समाज सेवी कार्यों में आगे आना सराहनीय है तथा जो युवा इस पथ पर चलते हैं उन्हें समाज में विशेष पहचान एवं सम्मान मिलता है। युवा वर्ग देश की रीढ़ है और रीढ़ का मजबूत एवं युवाओं का सही दिशा में अग्रसर होना बहुत जरुरी होता है। उन्हें खुशी है कि उनके शहर के बहुत सारे युवा समाज सेवी कार्यों में आगे हैं व अन्यों के लिए प्रेरणास्रोत का काम कर रहे हैं।

Advertisements

यह विचार कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने मोहल्ला जगतपुरा में पड़ती दर्जियां वाली गली का उद्घाटन युवा समाज सेवी मोहित सैनी गप्पा के हाथों से करवाते हुए कही। श्री अरोड़ा ने कहा कि मोहित सैनी ने बहुत कम समय में समाज सेवी कार्यों के चलते एक अलग पहचान बनाई है और मोहल्ले की समस्याओं को हल करवाने के लिए मोहित प्रयासरत रहता है। इस अवसर पर मोहित सैनी गप्पा ने साथियों सहित श्री अरोड़ा का स्वागत किया और उन्हें मोहल्ले की अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हें जल्द हल करवाने की मांग की। जिस पर श्री अरोड़ा ने कहा कि शीघ्र ही मोहल्ले के अन्य कार्य भी करवाए जाएंगे।

इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, दीपक पुरी, राजन सैनी, संदीप सैनी, विशाल गौतम, संजू शर्मा, यशपाल, कुलदीप टेलर, कृपाल टेलर, मनोहर इलैक्ट्रीकल के अलावा अन्य दुकानदार एवं मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here