जिला इंटक ने 26 नवंबर को होने वाली हड़ताल की रुप रेखा की तैयार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला इंटक होशियारपुर की बैठक कांग्रेस भवन में नरिन्द्र सिंह प्रधान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया तथा 26 नवंबर 2020 को होने वाली हड़ताल की रुप रेखा तैयार की। इस अवसर पर केन्द्र सरकार को किसानों तथा मज़दूरों के साथ तालमेल करके उनकी जायज़ मांगे मानने की भी अपील की गई। पंजाब सरकार से भी मुलाजि़मों, मज़दूरों तथा किसानो के प्रति संवेदनात्मक रवैया अपनाने के लिए कहा गया ताकि समाज के सभी वर्गों में पाई जा रही बेचैनी दूर की जा सके और देश विकास की राह पर चल सके।

Advertisements

क्योंकि किसानों, मज़दूरों तथा मुलाजि़मों के साथ ही देश तरक्की कर सकता है। इस लिए जो किसान विरोधी तथा मुलाजि़म विरोधी काले कानून बनाये गये हैं उन को रद्ध करके किसान तथा मज़दूरों के हक में केन्द्र सरकार कानून बनाए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो 26 नवंबर 2020 को किसानों तथा मज़दूरों के हक में चक्का जाम हड़ताल की जाएगी। पंजाब सरकार को भी मुलाजि़मों का डी.ए. का बकाया, पे कमीश्न लागू करना, रहती किश्तें लागू करना, कच्चे मुलाजि़मों को पक्का करना, पुरानी पैंशन स्कीम लागू करना आदि शीध्र होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here